ग्लाइडर हादसा की जांच शुरू, इंजन के बंद होने से घटी दुर्घटना

AJ डेस्क: धनबाद का हवाई सफर कराने वाले ग्लाइडर के दुर्घटनाग्रस्त मामले में शुक्रवार को रांची से एक जांच टीम पहुंची और बारीकी से दुर्घटना की जांच की। जांच अधिकारियों का कहना है कि फिलहाल जांच के लिए टीम गठित की जा चुकी है। जांच पूरी होने पर ही कुछ जानकारी दी जा सकती है।

 

 

 

 

 

बता दें कि गुरुवार की शाम धनबाद हवाईअड्डा से ग्लाइडर के उड़ान भरते ही कुछ ही देर में इंजन बंद होने के कारण ग्लाइडर दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। जिसमें पायलट सहित एक यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए थे। घटना के बाद आज एक जांच टीम धनबाद पहुंची। जिस घर पर ग्लाइडर गिरा वहां पर पड़े मलबे की जांच के साथ ही कुछ सैंपल भी जांच टीम अपने साथ ले गई। वहीं घटना के संबंध में फिलहाल जांच टीम कुछ भी बोलने से बचती नजर आई। जांच पूरी होने के बाद पूरी जांच रिपोर्ट विभाग को सौंपने की बात कही।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »