अध्यापक संघ : उत्पल महासचिव और नवीन चंद्र बने प्रधान सचिव

AJ डेस्क: झारखण्ड राज्य सामुदायिक प्रशिक्षित सहायक अध्यापक संघ धनबाद जिला इकाई की बैठक जिला अध्यक्ष निरंजन कुमार दे की अध्यक्षता मे संघ भवन धनबाद में सम्पन्न हुई। बैठक का संचालन नयन मिश्र व श्रीनिवास पांडेय ने संयुक्त रूप से किया। बैठक में मुख्य रूप से प्रदेश संगठन महामंत्री सुशील पांडेय और प्रमंडलीय अध्यक्ष भागवत तिवारी उपस्थित रहे। इनके देख-रेख में धनबाद जिला कमिटी का विस्तार किया गया जो इस प्रकार सर्वसम्मति चुने गए-

 

 

जिला महासचिव उत्पल चौबे, जिला प्रधानसचिव नवीन चन्द्र सिंह, जिला कोषाध्यक्ष राजीव सिंह, जिला संगठन मंत्री बिशनु ठाकुर, जिला प्रवक्ता नयन मिश्र, जिला मिडिया प्रभारी कल्याण चक्रवर्ती, जिला संरक्षक श्रीनिवास पांडेय, जिला वरीय उपाधक्ष्य्य लीला नाथ मंडल, छुटु महतो, प्रमोद सिंह, मोहन हेम्ब्रम, जिला उपाधक्ष्य पिन्की मंडल, इम्तियाज अंसारी, रंजीत मोदक, जिला संयुक्त सचिव नरेश महतो, कृष्ण किशोर दे, हासीम अंसारी, विक्रम केशरी, शशीकान्त प्रसाद।

 

 

प्रदेश प्रवक्ता सह प्रमंडलीय अध्यक्ष भागवत तिवारी और प्रदेश संगठन महामंत्री सुशील पांडेय ने संयुक्त बयान जारी कर कहा कि जब बिहार की तर्ज पर नियमावली लागू हुआ है, तो बिहार के तर्ज पर वेतनमान भी सरकार जल्द लागू करे, अन्यथा आने वाले 2024 के विधानसभा चुनाव मे हेमंत सोरेन सरकार का वापस सत्ता में आना मुश्किल होगा। जिला अध्यक्ष निरंजन कुमार दे ने नव नियुक्त जिला पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि अब आंदोलन का समय है। इस सरकार से वेतनमान छिन कर लेंगे। आपलोग सभी एकजुट रहे। इस सरकार के गलत नीति नियमों का स्पष्ट रूप से विरोध किया जाएगा। सामुदायिक प्रशिक्षित सहायक अध्यापक संघ के संघर्ष से बहुत जल्द सभी साथी को वेतनमान का लाभ निश्चित रूप से मिलेगी।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »