बोकारो में खुलेगा झारखंड राज्य मुक्त विश्व विद्यालय का सेंटर

AJ डेस्क: बोकारो में झारखंड स्टेट ओपन यूनिवर्सिटी का शुभारंभ होने जा रहा है। जिससे आने वाले दिनों में झारखंड के ग्रामीण एवं विशेषकर नौकरी पेशा वाले छात्रों को लाभ मिलेगा। एक प्रेस वार्ता कर इसकी जानकारी केंद्र के सचिव सह प्रबंधक ट्रस्टी हरेंद्र नाथ ने दी।

 

 

उन्होंने बताया कि बोकारो में शैक्षणिक एवं शोध संस्थान पीआरटी को अध्ययन केंद्र के रूप में चुना गया गया है। आने वाली 29 मार्च 2023 दिन बुधवार समय दोपहर 2 बजे बोकारो के सेक्टर 3 बी पूर्व इग्नू कैम्पस में इसका शुभारंभ झारखंड स्टेट ओपन यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो. डॉ टी.एन.साहू के द्वारा किया जाएग। उन्होंने बताया कि अभी इस विश्वविद्यालय में 27 पाठ्यक्रम शुरू किए जा रहे है और निकट भविष्य में बीए, एमए, बीएड, एमएड सहित अन्य तकनीकी पाठ्यक्रम शुरू किए जाएंगे। यह सभी कोर्स यूजीसी से मान्यता प्राप्त होंगे।

 

 

 

 

 

 

 

उन्होंने कहा कि यह विश्वविद्यालय ग्रामीण छात्र-छात्राओं एवं विशेषकर नौकरी पेशा वाले विद्यार्थियों के लिए ज्यादा लाभकारी होगा। इस दौरान मौके पर अध्ययन केंद्र के सचिव सह प्रबंधक ट्रस्टी हरेंद्र नाथ, संजीव कुमार, डॉक्टर लता कुमारी, डॉ केएन भारती, अंकिता रश्मि, अनिल कुमार आदि मौजूद थे।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »