जमशेदपुर कोर्ट परिसर के गेट पर ताबड़तोड़ चली गोली, हमलावर बाइक से हुए फरार

AJ डेस्क: जमशेदपुर कोर्ट परिसर के बाहर गोलीबारी हुई है। कोर्ट परिसर में गेट नंबर 3 पर एक आदमी पर अपराधियों ने गोली चलाई। गोलीबारी होता देख व्यक्ति अंदर भाग गया। गेट नंबर 3 पर मौजूद पुलिस कर्मी बाल – बाल बच गया। बाइक से आए दो अपराधियों ने अपनी बाइक गेट नंबर 3 पर रोकी और अचानक फायरिंग करने लगे। बताया जा रहा है कि जिस व्यक्ति पर फायरिंग हुई वह मनप्रीत सिंह ढिल्लों हत्याकांड के नामजद अभियुक्तों में से एक नवीन कुमार सिंह पर अज्ञात अपराधियों ने कई राउंड फायरिंग की थी।

 

 

घटना सोमवार दोपहर 1:15 बजे जमशेदपुर कोर्ट गेट नंबर 3 के पास घटी है। नवीन सिंह मनप्रीत सिंह ढिल्लों हत्याकांड मामले में सुनवाई के लिए उपस्थित हुए थे। पुलिस वालों ने बताया कि दोनों अपराधी सफेद शर्ट पैंट पहने हुए थे। पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है। अब तक इन्होंने इस मामले में कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है कि हत्या करने वाले कौन थे और किस उद्देश्य से गोलीबारी की गयी थी।

 

 

पुलिस ने बताया कि अभी हमारे पास कोई जानकारी नहीं है, गोली नवीन सिंह पर चली है। अभी हमारे पास कोई और जानकारी नहीं है। वकीलों ने बताया कि डेढ़ बजे लगभग कोर्ट में लंच का समय होता है। उसी दौरान दो लोग मोटरसाइकिल से आए और एक व्यक्ति पर गोली चली दी इसके बाद वह यहाँ से फरार हो गए। गेट नंबर तीन के पास से गोली चली है। वकीलों ने कहा, कोर्ट में गोली चल रही है यह दुखद है। यहां सुरक्षा के इंतजाम किए जाने चाहिए।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »