BBMKU : चार स्नातकोत्तर विभाग का हुआ उद्घाटन

AJ डेस्क: रामनवमी के दिन बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय के 4 स्नातकोत्तर (पोस्ट ग्रेजुएट) विभाग आर्ट एंड कल्चर, संस्कृत, जनजातीय क्षेत्रीय भाषा एवं उर्दू विभाग का उद्घाटन विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ सुखदेव भाई एवं उनकी पत्नी मनोरमा दास ने किया। विश्वविद्यालय शैक्षणिक विभाग के पूजन के पश्चात अब तक अंग्रेजी, वाणिज्य, रसायन शास्त्र ,इतिहास, मास कम्युनिकेशन, बांग्ला, अर्थशास्त्र, राजनीतिक विज्ञान, मनोविज्ञान, दर्शनशास्त्र, मैनेजमेंट स्टडीज, समाजशास्त्र ,गृह विज्ञान का स्थानांतरण हो चुका है।

 

 

 

उद्घाटन कार्यक्रम में कला एवं संस्कृति के विभागाध्यक्ष डॉक्टर ताप्ती चक्रवर्ती, जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभागध्यक्ष डॉक्टर मुकुंद रविदास, संस्कृत के विभागाध्यक्ष डॉ एस पी चौबे, उर्दू के विभागाध्यक्ष डॉक्टर मसूद अहमद के अलावा फाइनेंसियल एडवाइजर संजय कुमार वर्मा, डीन स्टूडेंट वेलफेयर डॉ शैलेंद्र कुमार सिन्हा, सीसीडीसी डॉ अशोक कुमार माजी, नोडल ऑफिसर डॉक्टर सत्यम चटर्जी, कोऑर्डिनेटर नेप डॉक्टर हिमांशु शेखर चौधरी, ऑफिसर इंचार्ज प्रमोशन सेल डॉ इंद्रजीत कुमार, जनसंपर्क पदाधिकारी डॉ अजय कुमार, डॉक्टर कृष्ण मुरारी सिंह ऑफिसर इंचार्ज शैक्षणिक, डॉ शर्मिला बनर्जी, डॉ डीके गिरी डॉ कौशलेंद्र किशोर,सहित सभी विभागों के विद्यार्थी उपस्थित थे।

 

 

 

कुलपति डॉ सुखदेव सुखदेव भाई ने कहा नवरात्र मैं रामनवमी के दिन 4 नए विभागों का उद्घाटन हुआ एवं इसकी पढ़ाई अप्रैल माह से शुरू हो जाएगी और सारी सुविधाएं धीरे-धीरे उपलब्ध कराई जा रही है।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »