धनबाद जेल में दो गुटों के बीच झड़प,प्रशासन खंगाल रही CCTV फुटेज

AJ डेस्क: आज दोपहर में अचानक धनबाद जेल में पगली घंटी बज उठी।प्रशासनिक महकमा अचानक रेस हो गया।जेल के चप्पे चप्पे पर पुलिस ने कब्जा कर लिया।यह सब बंदियों के दो गुट के बीच हुई झड़प के बाद हुआ।स्थिति फिलहाल नियंत्रण में है।

सूत्र बताते हैं कि कुछ दिन पहले धनबाद का एक भगोड़ा अपराधी वीडियो जारी कर एक दबंग घराने के लोगों को बलिया भेज देने की धमकी दी थी।इसके बाद से घराना समर्थको के बीच भगोड़ा अपराधी के खिलाफ आक्रोश व्याप्त था।आज जेल में घटी घटना का तार भी धमकी भरे वायरल वीडियो के साथ जोड़कर देखा जा रहा है।

 

 

सूत्र बताते हैं कि जेल के CCTV फुटेज को खंगाला जा रहा है।प्रथमदृष्टया देखा गया है कि बिनोद सिंह अकेला जा रहा था जिसे रोककर दो बंदियों ने मारपीट की।इसके कुछ देर के बाद बिनोद सिंह अपने समर्थकों के साथ दूसरे गुट पर हमला कर देता है।सूत्र बताते हैं कि जेल के भीतर दो राउंड में झड़प हुई थी।

विश्वस्त सूत्र बताते हैं कि जेल के भीतर अनवर हथेला और बिनोद सिंह के बीच झड़प की शुरुआत हुई थी।यहां बता दें कि नीरज हत्याकांड में बिनोद सिंह जेल में है तो अनवर प्रिंस खान गुट का सदस्य बताया जाता है।अनवर को हाल ही में पुलिस ने जेल भेजा है।सूत्र बताते हैं कि किसी को गंभीर चोट नहीं लगी है।प्रशासन CCTV फुटेज के सहारे आगे की रणनीति तय करने की सोच रखा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »