चतरा में माओवादियों से मुठभेड़, पुलिस ने पांच को मार गिराया

AJ डेस्क: झारखंड के चतरा में सोमवार को हुए मुठभेड़ में 5 नक्सली ढेर हुए हैं। इनमें से 2 पर 25-25 लाख का इनाम था। वहीं 2 पर 5-5 लाख का इनाम था। मौके से 2 AK-47 भी बरामद हुई है। इलाके में सुरक्षा बलों का सर्च ऑपरेशन जारी है।

 

 

मुठभेड़ लातेहार, पलामू और चतरा जिले के सीमावर्ती क्षेत्र लावालौंग के रीमी गांव के पास हुई। इस मुठभेड़ में 25 लाख का इनामी नक्सली गौतम पासवान और चार्ली मारा गया है। गौतम पासवान लातेहार ,पलामू और चतरा जिले में सक्रिय था। तीन सब जोनल कमांडर नंदु, अमर गंझु और संजीव भुइंया ढेर हुआ है।

 

 

मुठभेड़ सुबह करीब 9 बजे कोबरा 203 की टीम और नक्सलियों के बीच हुई। मारे गए नक्सलियों में दो सैक मेंबर और तीन सब जोनल कमांडर हैं। सब जोनल कमांडर पर पांच-पांच लाख का इनाम था।

 

 

एसपी राकेश रंजन के निर्देश पर सुरक्षा बलों ने पलामू-चतरा सीमा पर माओवादियों के खिलाफ अभियान शुरू किया था। इस अभियान में सीआरपीएफ कोबरा बटालियन, जैप, आईआरबी के साथ-साथ पलामू और चतरा के जिला बल को लगाया गया था। मुठभेड़ स्थल से भारी मात्रा में नक्सल सामग्री भी बरामद होने की बात सामने आ रही है।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »