दर्दनाक हादसा : दो बाइक के बीच भिड़ंत, चार की मौत, जल उठा दो पहिया (वीडियो)

AJ डेस्क: 12वीं की परीक्षा देकर लौट रहे चार परिक्षार्थियों की सड़क हादसे में मौत हो गयी। घटना बड़कागांव-टंडवा मुख्य सड़क पर महटिकरा गांव के पास सोमवार शाम करीब 6 बजे घटी। दो बाइको की सामने से हुई भीषण टक्कर में चार छात्रों की जान चली गई। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक में आग लग गई।

 

 

घटना में तीन छात्रों की मौके पर मौत हो गयी। जानकारी के अनुसार सभी युवक परीक्षा दे कर अपने घर जा रहे थे। घायलों को इलाज के लिए बड़कागांव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। घायलों की नाजुक स्तिथि को देखते हुए हजारीबाग रेफर कर दिया गया है। इसके बाद उन्हें रिम्स रेफर कर दिया गया। बताया जाता है कि रिम्स ले जाने के दौरान एक और छात्र की मौत हो गयी जबिक दूसरे की हालत नाजूक बनी हुई है।

 

VIDEO-

 

 

कर्णपुरा कॉलेज से परीक्षा देकर दो छात्र मोहम्मद समीर (20 वर्ष) और मोहम्मद साहिल उर्फ नेपाली (22 वर्ष) बाइक JH02 BG- 8221 से महटिकरा की ओर जा रहे थे और आदर्श मध्य विद्यालय परीक्षा सेंटर से तीन लड़के दिलीप कुमार (20 वर्ष), अनिल कुमार (18 वर्ष) और नीतीश कुमार (22 वर्ष) परीक्षा देकर महटिकरा से बड़कागांव की तरफ अपाचे बाइक JH 01 EW-9659 से लौट रहे थे। ये तीनों लड़के पहले घर गए फिर बड़कागांव चौक की तरफ आ रहे थे। इसी दौरान रास्ते में दोनों बाइक की भीषण टक्कर हो गयी। बाइक की स्पीड ज्यादा होने के कारण दोनों बाइक में आग लग गयी।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »