JMM ने गृह मंत्री से पूछा- भाजपा की रैली में पत्थरबाज कहां से आए

AJ डेस्क: झारखंड सचिवालय घेराव कार्यक्रम में हुए पत्थरबाजी और लाठीचार्ज के बाद राजनीति बयानबाजी शुरू हो गई है। भाजपा और महागठबंधन आमने सामने है। इस दौरान झामुमो ने पत्थर बाजी पर सवाल उठाते हुए गृह मंत्री से पूछा की यह पत्थरबाज कहां से पहंचे?

 

 

जेएमएम महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा कि प्रभात तारा मैदान में बौखलाहट, हिंसा दिख रही थी। उन्होंने कहा कि आम तौर पर किसी राजनीतिक दल के रैली में किसी मुद्दे को लेकर राजनीतिक नारे लगाए जाते थे, लेकिन कल भाजपा की रैली में धार्मिक नारे लगाए जा रहे थे। धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचने वाले नारे थे। सीधे लोकतंत्र को खत्म करने का नारा लगाया गया।

 

 

उन्होंने कहा कि वहां पर पूर्व मुख्यमंत्री मौजूद थे, सांसद, विधायक मौजूद थे, लेकिन सांसद निशिकांत दुबे ने जो भाषण दिया उसने तो सीधे लोकतंत्र की हत्या कर दी। लोकपाल के मामले में 13 अप्रैल को हेमन्त सोरेन के पूरे परिवार को जेल में डालने का काम करेंगे। यह लोकपाल एक संवैधानिक संस्था है, लेकिन निशिकांत दुबे इसे अपने जेब में लेकर चल रहे है।

 

 

उन्होंने निशिकांत दुबे पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्होंने कहा है कि हम लोकसभा के साथ झारखंड में विधानसभा का भी चुनाव कराएंगे। हम चुनाव आयोग पर दबाव बना कर दोनों चुनाव को एक साथ करा कर दिखाएंगे। इस बयान पर जेएमएम महासचिव ने सांसद निशिकांत दुबे को माफी मांगे को कहा, अन्यथा सांसद को कोर्ट तक ले जाने की बात कही।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »