धनबाद : झामुमो ने सांसद निशिकांत का पुतला दहन किया

AJ डेस्क: गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे के द्वारा दिये गए बयान पर जेएमएम कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए धनबाद के रणधीर वर्मा चौक पर सांसद निशिकांत दुबे का पुतला दहन किया। इस दौरान धनबाद जिला झारखंड मुक्ति मोर्चा के दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

 

 

जेएमएम के जिला उपाध्यक्ष मन्नू आलम ने कहा कि निशिकांत दुबे भाजपा के बैठक में कहा था कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को सपरिवार जेल में डलवा देंगे। यही नही झारखंड में समय से पहले चुनाव करवा देंगे।राहुल गांधी ने मोदी के बारे में बोला तो उन पर कोर्ट में मामला दर्ज करवा उनकी सदस्यता खत्म करवा दी। इन्होंने पूरे सोरेन परिवार को जेल भेजने की बात कही है जो कि झारखंड के लोग बर्दाश्त नही करेंगे। सांसद ने झारखंड के मूलवासियों को गाली देने का काम किया है। इसके लिए जेएमएम सड़क से लेकर संसद तक आंदोलन करेगी।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »