धनबाद में याद किए गए बाबा साहेब डॉ आंबेडकर, दी गई श्रद्धांजलि

AJ डेस्क: संविधान निर्माता, भारत रत्न, बाबा साहेब डॉक्टर भीमराव आंबेडकर की जयंती के अवसर पर आज आंबेडकर चौक (डीआरएम चौक) पर जिला प्रशासन की ओर से वरीय पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार, उप विकास आयुक्त शशि प्रकाश सिंह, निदेशक डीआरडीए मुमताज अली अहमद, अपर समाहर्ता नंदकिशोर गुप्ता सहित अन्य पदाधिकारियों ने उनकी आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए।

 

 

इस अवसर पर वरीय पुलिस अधीक्षक ने कहा कि बाबा साहेब डॉ भीमराव आंबेडकर संविधान निर्माता और उनकी प्रकांड विद्वता के लिए जाने जाते हैं। यह दिवस उनके प्रति सम्मान व्यक्त करने के लिए मनाया जाता है।

 

 

वहीं उप विकास आयुक्त ने कहा कि बाबा साहेब डॉ भीमराव आंबेडकर ने अपना जीवन समाज के पिछड़े वर्गों, दलितों और गरीबों के उत्थान के लिए न्योछावर कर दिया। वे एक प्रख्यात अर्थशास्त्री और कानूनविद थे। उन्होंने सिर्फ सामाजिक न्याय व सामाजिक असमानता के खिलाफ ही लड़ाई नहीं लड़ी बल्कि उन्होंने महिला सशक्तिकरण, महिलाओं को बराबरी का अधिकार, जनसंख्या नियंत्रण, यूनिफॉर्म सिविल कोड, मौलिक दायित्व की भी बात की। अपने प्रगतिशील विचारों के चलते वे आज करोड़ों भारतीयों के प्रेरणास्त्रोत हैं। आज पूरा देश बाबा साहेब को उनकी जयंती पर याद कर इस महान विभूति को श्रद्धांजलि दे रहा है।

 

 

इस मौके पर वरीय पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार, उप विकास आयुक्त शशि प्रकाश सिंह, निदेशक डीआरडीए मुमताज अली अहमद, अपर समाहर्ता नंदकिशोर गुप्ता, एनडीसी कुमार बंधु कच्छप, ट्राफिक डीएसपी राजेश कुमार, बाबा साहेब डॉक्टर बी.आर. आंबेडकर जयंती समारोह समिति के सदस्य सहित बड़ी संख्या में लोगों ने संविधान निर्माता, भारत रत्न, बाबा साहेब डॉक्टर भीमराव आंबेडकर को श्रद्धा सुमन अर्पित किए।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »