बरवा अड्डा में बाइक सवार अपराधियों ने रोहित को मारी गोली

AJ डेस्क: धनबाद के बरवाअड्डा थाना क्षेत्र में पिछले 24 घंटे में दूसरी बार गोली चलने की घटना सामने आई है। जिसमें रोहित ठाकुर उर्फ पिंटू नामक युवक को गोली लगने की बात कही जा रही है। पुलिस ने मौका ए वारदात से दो जिंदा कारतूस और तीन खोखा भी बरामद किया है। पूरा मामला लोहार बरवा विंध्यवासिनी टेलीकॉम के पास का बताया जा रहा है।

 

 

जानकारी के अनुसार मोटरसाइकिल सवाल तीन अज्ञात अपराधियों ने अंधाधुंध फायरिंग करते हुए पिंटू को गोली मार दी। जिसके बाद आनन-फानन में उन्हें इलाज के लिए एसएनएमएमसीएच में भर्ती कराया गया है। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। आपको बता दें कि क्षेत्र में गोली की घटना लगातार होने से स्थानीय लोगों में भय का माहौल पैदा हो गया है। स्थानीय लोग इसके लिए पुलिस प्रशासन की नाकामी को दोषी मान रहे हैं।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »