भगवान परशुराम का जन्म उत्सव : ऐतिहासिक बनाने में जुटा “विप्र सेना”

AJ डेस्क: 22 अप्रैल यानि भगवान परशुराम का जन्म उत्सव। कोयलांचल में इसे यादगार बनाने के लिए विप्र सेना के सैनिक कमर कस चुके हैं। धनबाद से झरिया तक परशुराम जन्म उत्सव की जोर शोर से तैयारी शुरू हो चुकी है। बैठकों का दौर जारी है। पोस्टर, बैनर लॉन्च हो रहे हैं।

 

 

विप्र सेना के प्रांतीय अध्यक्ष रितेश शर्मा ने बताया कि धनसार स्थित सिद्धि विनायक से दो पहिया और चार पहिया वाहनों की एक रैली निकाली जाएगी जो झरिया श्याम मंदिर तक जाएगा। श्री शर्मा के अनुसार श्याम मंदिर से गाजा बाजा, सुनामी बैंड, ढोल नगाड़े के साथ अलग अलग रूप में कई झांकियां निकलेंगी, जिसमे शामिल पुरुष महिलाओं के हाथों में निशान होंगे। झांकी शहर का भ्रमण करते हुए ब्राह्मण धर्मशाला तक पहुंचेगा।

 

 

 

 

 

 

प्रांतीय अध्यक्ष रितेश शर्मा ने बताया कि ब्राह्मण धर्मशाला में प्रभु की आरती के बाद छप्पन भोग लगाया जाएगा तत्पश्चात भंडारे का भी व्यवस्था किया गया है।

 

 

श्री शर्मा ने कहा कि भगवान परशुराम का जन्म उत्सव धूमधाम से मनाने की तैयारी में विप्र सेना के सैनिक जुट गए हैं। जन्म उत्सव को ऐतिहासिक बनाने का प्रयास किया ही जा रहा है, साथ ही ब्राह्मणों को एक मंच पर गोलबंद कर उन्हे जागरूक बनाने का भी प्रयास किया जा रहा है।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »