भगवान परशुराम जयंती : विप्र सेना के शोभा यात्रा में दिखेगा यह
अरुण कुमार तिवारी
AJ डेस्क: भगवान परशुराम जन्म उत्सव को भव्य रूप देने के लिए विप्र सेना वृहद योजना को अंतिम रूप देने में जुट गया है। हम आपको कल यानी 22 अप्रैल के कार्यक्रम से रु ब रू कराने का प्रयास करते हैं।
भगवान परशुराम जन्म उत्सव के अवसर पर विप्र सेना के तत्वाधान में एक से एक कार्यक्रम किए जा रहे हैं। झरिया श्याम मंदिर से निकलने वाले शोभा यात्रा में घुड़सवार और स्कुटी पर सवार महिलाओं का जत्था शामिल होगा, सुनामी बैंड भी इसमें शामिल होगा। ट्रैक्टर पर भगवान परशुराम की झांकी शोभा यात्रा में शामिल रहेगा साथ ही काको मठ के छात्र एवं पुजारी वृंद शंख की ध्वनि के बीच मंत्रोचारण करते नजर आएंगे। शोभा यात्रा में श्री राम दरबार झांकी, श्री राधा कृष्णा झांकी भी लोगों को आकर्षित करेगा, इनके साथ होगा महाराजा बैंड। झरिया नगर भ्रमण पर निकले शोभा यात्रा में नन्हे बच्चे स्लोगन प्रतियोगिता वाली तख्ती के साथ देखने को मिलेंगे तो पंजाबी बैंड के साथ आकर्षक शिव परिवार की झांकी सबको आकर्षित करेगा।

भगवान परशुराम का रथ शोभा यात्रा में आकर्षण का केंद्र बिंदु बना रहेगा। विप्र सेना के प्रदेश अध्यक्ष रितेश शर्मा ने बताया कि कल के कार्यक्रम के लिए बनाई गई कमिटियां और विप्र बंधु जोर शोर से तैयारी को फाइनल टच देने में लगे हुए हैं।
