खुलासा : राजकुमार हत्याकांड के दो आरोपी गिरफ्तार

AJ डेस्क: धनबाद के बरवाअड्डा थाना क्षेत्र स्थित निरंकारी चौक के समीप जमीन कारोबारी राज कुमार साव की गोलीमार कर हत्या किए जाने की गुत्थी धनबाद पुलिस ने सुलझा ली है।

 

 

शनिवार को धनबाद डीएसपी अमर कुमार पाण्डेय ने प्रेसवार्ता कर इस संबंध में जानकारी दी। कुर्मिडीह निवासी राजकुमार साव की हत्या का षड्यंत्र बोकारो में रचा गया था। टाटा सिजूआ निवासी चंदन महतो और बांस जोड़ा सेन्द्रा निवासी कुंदन पासवान ने हत्या में बाइक और मोबाइल का सीम मुहैया करवाने के साथ-साथ राजकुमार साव की रेकी भी की थी। हलांकी अभी तक हत्या के मुख्य आरोपित पुलिस की पकड़ से बाहर है। डीएसपी ने जानकारी देते हुए कहा कि जमीन की घेराबंदी को लेकर ही हत्या की गई है।

 

 

गौरतलब है कि बीते 12 अप्रैल को कुर्मीडीह निवासी कांट्रेक्टर राजकुमार साव पर मोटरसाइकिल सवार अज्ञात अपराधियों ने ताबड़तोड़ कई राउंड फायरिंग कर मौके से फरार हो गए थे। जिसके बाद अस्पताल ले जाने के क्रम में उनकी मौत हो गई थी। वहीं इस गोलीबारी में घायल हुए बीसीसीएल कर्मी नागेंद्र यादव को डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए रिम्स भेज दिया था।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »