मंत्री बन्ना गुप्ता ने कतरास में पत्नी संग विशेष पूजा अर्चना की

AJ डेस्क: इन दिनों विवादों में चल रहे झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता सोमवार को अपनी धर्मपत्नी सुधा गुप्ता के साथ धनबाद के कतरास स्थित अपने जानने वाले पुजारी अजय शर्मा के पहुंचे। यहाँ वह अपनी पत्नी संग लखदाता मंदिर में विशेष पूजा करने अर्चना करने पहुंचे थे। करीब एक घंटे तक पुजारी अजय शर्मा की देख रेख में मंत्री और उनकी पत्नी ने लखदाता मंदिर में पूजा की।

 

 

इसके बाद मीडिया कर्मियों से बात करते हुए मंत्री बन्ना गुप्ता ने कहा कि वह पुजारी अजय शर्मा के यहाँ आते रहते है। आज वह यहाँ अपनी पत्नी संग मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना करने के लिए आए थे। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग में कमियों पर कहा कि सभी कमियों को दूर करने का प्रयास किया जा रहा है। राज्य सरकार इसपर गम्भीर है। जन्होने बताया कि 173 एमबीबीएस डॉक्टर सहित अनुबंध पर भी डॉक्टरों की नियुक्ति की जा रही है। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य व्यवस्था पूर्व की सरकार में सही नही थी। वर्तमान में इसे दुरुस्त करने का काम किया जा रहा है।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »