बोकारो थर्मल के आवासीय कॉलोनी में NIA की छापामारी

AJ डेस्क: बोकारो में सुबह-सुबह एनआईए ने चार ठिकानों पर छापेमारी की है। बोकारो थर्मल स्थित डीवीसी आवासीय कॉलोनी के चार ठिकानों पर छापा मारा गया है। रांची एनआईए की टीम ने यह कार्रवाई की है। मजदूर संगठन समिति के केंद्रीय महासचिव बच्चा सिंह के साथ-साथ कई ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है। यह छापेमारी भाकपा माओवादी संगठन से जुड़े मामले में की जा रही है। अबतक इस संबंध में विस्तार से जानकारी सामने नहीं आ सकी है कि छापेमारी के दौरान एनआईए की टीम के हाथ क्या-क्या लगा है।

 

 

यह छापेमारी मंगलवार सुबह को अचानक हुई। बोकारो पहुंची राष्ट्रीय जांच एजेंसी की टीम बोकारो जिला स्थित बोकारो थर्मल में निसनहाट कॉलोनी पहुंची। बच्चा सिंह के साथ-साथ जिनके आवास पर छापेमारी की गयी है उनमें नागेश्वर महतो और संजय तुरी के आवास पर छापेमारी जारी है। बताया जाता है कि बच्चा सिंह बोकारो थर्मल प्लांट में सप्लाई मजदूर के रूप में काम करते हैं।

 

 

इस मजदूर संगठन समिति पर 2008 में प्रतिबंध लगाया गया था। इस संस्थान को भाकपा माओवादी संगठन का अंग मानते हुए प्रतिबंध लगाया गया था। साल 2022 में कोर्ट ने यह प्रतिबंध हटा लिया। खबर है कि अब फिर इस संगठन के तार भाकपा माओवादी से जुड़ रहे हैं। पिछले महीने भी कोल्हान के कुछ जिलों में छापेमारी की गई थी।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »