हाईटेक हुए झारखंड के स्कूल, 80 उत्कृष्ट विद्यायल का CM ने किया उद्घाटन

AJ डेस्क: झारखंड के सरकारी विद्यालय अब दिल्ली से ज्यादा हाईटेक और स्मार्ट हो गए हैं। शिक्षा के स्तर को बेहतर करने के दिशा में बढ़ते हुए आज झारखंड के 24 जिलों में बने 80 उत्कृष्ट विद्यायल का ऑनलाइन उद्घाटन ठाकुर विश्वनाथ शाहदेव स्कूल में आयोजित एक कार्यक्रम में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने किया। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर ऑनलाइन आठ जिलों के बच्चों से बातचीत भी की। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार शिक्षा के क्षेत्र में यह कदम पंचायत तक लेकर जाएगी।
उन्होंने कहा कि उत्कृष्ट विद्यायल का सपना दिवंगत शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो का था। जिसे पूरा किया गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हम लगातार प्रयास कर रहे हैं कि राज्य के गरीब आदिवासी बच्चे बेहतर शिक्षा प्राप्त कर सकें और पिछड़ेपन का टैग हट सके।
मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन द्वारा शुभारंभ किए गए राज्य के अस्सी (80) उत्कृष्ट विद्यालयों में धनबाद जिला के तीन उत्कृष्ट विद्यालय, +2 जिला स्कूल, एस एस एन एल टी +2 बालिका उच्च विद्यालय और कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय निरसा, भी शामिल है। ऑनलाइन उद्घाटन कार्यक्रम को लेकर धनबाद जिला के बाबुडीह स्थित +2 जिला स्कूल (उत्कृष्ट विद्यालय) में उद्घाटन समारोह का आयोजन किया गया था।
यह है खास-
School of Excellence में स्मार्ट क्लास रूम की व्यवस्था है। इस स्मार्ट क्लास रूम में CCTV कैमरे लगे हुए है। जिससे बच्चे के अभिभावक अपने बच्चे को सुरक्षित महसूस कर सके। इसके अलावा डिजिटल बोर्ड और प्रोजेक्टर भी लगाया गया है। जिससे बच्चे कंप्यूटर के द्वारा नई तकनीक के बारे में जानकारी ले सके। स्कूल में बेहतर प्रयोगशाला भी बनाया गया है। वहीं स्कूल के चाहरदीवारी के अंदर ही खेल मैदान का निर्माण कराया गया है। इस विद्यायल में पढ़ाने वाले शिक्षक को एक विशेष ट्रेनिंग दी गई है। जिससे वह बच्चों को सरल तरीके से पढ़ा सकेंगे।