आखिर औरंगाबाद के सांसद को अपराधियों ने पिस्टल सटा क्यों धमकाया

AJ डेस्क: औरंगाबाद में भाजपा सांसद ने लुटेरों को पकड़ा। महिला की चेन छीनकर भाग रहे बदमाशों का सांसद सुशील कुमार सिंह ने 10 KM पीछा किया। अपराधियों की बाइक गिर गई। जिसके बाद वह पैदल भागने लगे। सांसद भी अपने बॉडीगार्ड्स के साथ खेत में उतर गए। अपराधियों ने उनपर पिस्टल तान दी, लेकिन कड़ी मशक्कत के बाद सभी पकड़े गए।

 

 

दरअसल, जमुहार मेडिकल कॉलेज के पास हुई। बारूण प्रखंड के सिरिस गांव की रहने वाली सरिता (35) से तीन बदमाश चेन छीनकर भाग रहे थे। उसी रास्ते भाजपा सांसद रोहतास से औरंगाबाद लौट रहे थे। वे सरिता के पास पहुंचे। महिला ने उन्हें पूरी घटना की जानकारी दी। जिसके बाद बिना देर किए सांसद गाड़ी से अपराधियों का पीछा करने लगे। करीब 10 KM पीछा करने के बाद उन्होंने लुटेरों को पकड़ लिया। सभी को पुलिस के हवाले कर दिया।

 

 

 

लुटेरों के पास से बरामद हथियार

 

 

करीब 10 KM पीछा करने के बाद लुटेरों की बाइक मधुपुर के पास पलट गई। इसके बाद वे पैदल ही खेत की तरफ भागने लगे। सांसद भी बॉडीगार्ड्स के साथ खेत में उतर गए। अपराधियों ने सांसद और बॉडीगार्ड्स पर पिस्टल तान दी। कड़ी मशक्कत के बाद तीनों अपराधियों पर काबू पाया गया। उनके पास से दो कट्‌टा और 7 कारतूस बरामद किया गया है। पकड़े गए अपराधियों में टिंकू कुमार (रोहतास जिले के बांक गांव का), आनंद कुमार ठाकुर और बिट्टू यादव (दोनों डिहरी ईदगाह मोहल्ले का) शामिल है।

 

 

पीड़ित महिला सरिता ने बताया कि वह बारूण प्रखंड के सिरिस गांव की रहने वाली है। जमुहार मेडिकल कॉलेज में किसी से मुलाकात कर अपने भाई के साथ लौट रही थी। इस दौरान 3 बदमाशों ने चेन छीन लिया। मामले में बारूण थानाध्यक्ष शमीम अहमद ने बताया कि सांसद और उनके अंगरक्षकों ने तीनों अपराधियों को पुलिस के हवाले कर दिया है। पूछताछ की जा रही है। अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। वहीं, सांसद सुशील कुमार सिंह ने बिहार सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि बिहार में अपराधी बेलगाम हो चुके हैं। दिनदहाड़े चोरी और छिनतई की घटना हो रही है। बिहार में जंगल राज की वापसी हो चुकी है।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »