डी ए वी के छात्र शुभम का शव भटिंडा फॉल से बरामद

AJ डेस्क: धनबाद के केंदुआडीह थाना क्षेत्र निवासी डीएवी स्कूल के छात्र शुभम कुमार का शव आज मूनीडीह ओपी क्षेत्र के भटिंडा फॉल में तैरता मिला। इस घटना की सूचना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। बताया जाता है कि सुभम कुमार (18) रविवार की सुबह ही अपने घर से मॉर्निंग वॉक करने की बात कह कर घर से निकला था।

 

 

काफी देर तक घर नहीं पहुंचने पर परिजन अपने पुत्र की खोजबिन में लग गए थे। इसी बीच मूनिडीह के ग्रामीणों द्वारा अज्ञात बाइक मिलने की सूचना मिली। बाइक की पहचान करने पर उन्हें अपने पुत्र के साथ हुए किसी अनहोनी की आशंका हुई। शाम होने के कारण स्थानीय गोताखोर भी गहरे पानी में नहीं उतरे। आज सुबह स्थानीय लोगों ने शुभम का शव फॉल मे तैरता हुआ देखा। जिसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू करते हुए शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »