मांगे पूरी नहीं होने पर 22 मई से हड़ताल पर जाएंगे समाहरणालय कर्मी
AJ डेस्क: झारखंड राज्य अनुसचिवीय कर्मचारी संघ, धनबाद इकाई ने आज बैठक कर निर्णय लिया कि राज्य सरकार जब तक उनकी मांगे पूरी नहीं करता, वह 22 मई से हड़ताल पर चले जाएंगे।
संघ के जिला मंत्री राजकुमार सिंह ने बताया कि राज्य कमिटी के द्वारा समाहरणालय संवर्ग के कर्मचारियों से संबंधित 28 सूत्री मांग पत्र राज्य सरकार को सौंपा गया है लेकिन दुर्भाग्य है कि सरकार की ओर से अब तक कोई पहल नहीं किया गया है। श्री सिंह ने कहा कि राज्य कमिटी द्वारा घोषित हड़ताल के समर्थन में धनबाद समाहरणालय के कर्मी भी बाइस मई से हड़ताल में शामिल होंगे।
आज की बैठक में मुख्य रूप से असलम परवेज, शांतनु सरकार, ओम प्रकाश सिंह, सुबोध कुमार, अमित कुमार, रिकेश कुमार, शौकत अली, सोहराब, तबरेज, अमित, रितेश मंडल, तपन कुमार तिवारी आदि उपस्थित थे।
