25 लाख का इनामी कुख्यात नक्सली दिनेश गोप नेपाल से हुआ गिरफ्तार

AJ डेस्क: माओवादी संगठन पीएलएफआई सुप्रीमो दिनेश गोप को शनिवार की देर शाम नेपाल से गिरफ्तार कर लिया गया। पहले उसे नेपाल से दिल्ली लाया गया। वहीं उसे कड़ी सुरक्षा के बीच रांची ले आया गया है। पुलिस फिलहाल उससे पूछताछ कर रही है। उससे कहां पूछताछ की जा रही है, इसका खुलासा नहीं हो सका है। पूछताछ से संबंधित किसी भी तरह की जानकारी देने से पुलिस महकमा भी बच रहा है। NIA और झारखंड पुलिस की संयुक्त कार्यवाही में यह सफलता हाथ लगी है। दिनेश गोप पर झारखंड पुलिस ने 25 लाख रुपए का इनाम रखा है। वहीं राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA )ने भी उस उस पर पांच लाख का इनाम घोषित कर रखा था।

 

 

पुलिस सूत्रों के मुताबिक दिल्ली की NIA की स्पेशल टीम और झारखंड पुलिस ने संयुक्त रूप से उसे शनिवार की देर शाम गिरफ्तार किया है। दिनेश गोप नेपाल में सिख की वेशभूषा में रह रहा था। दिनेश गोप पर ठेकेदारों, कारोबारियों को धमकाकर लेवी और रंगदारी वसूलने तथा लेवी के रुपयों से अपने सहयोगियों के माध्यम से निवेश कराने सहित दो दर्जन से अधिक मामले दर्ज हैं।

 

 

टेरर फंडिंग मामले की जांच कर रही NIA ने 30 जनवरी 2022 को दिनेश गोप की दोनों पत्नियों हीरा देवी और शकुंतला कुमारी को गिरफ्तार किया था। दोनों के खिलाफ लेवी-रंगदारी के रुपयों को शेल कंपनियों में निवेश करने के आरोपों की पुष्टि हो चुकी है। इससे पूर्व पुलिस ने रांची के बेड़ो में 10 नवंबर 2016 को दिनेश गोप के 25 लाख 38 हजार रुपए जब्त किए गए थे।

 

 

 

 

 

 

 

झारखंड पुलिस के अतिरिक्त NIA ने दिनेश गोप के सहयोगियों के पास से 42.79 लाख व करीब 70 लाख रुपए की अन्य चल-अचल संपत्ति जब्त की थी। NIA की जांच में अब तक दो दर्जन से अधिक बैंकों में दिनेश गोप के पारिवारिक सदस्यों और दोनों पत्नियों के माध्यम से 2.5 करोड़ रुपए के निवेश की जानकारी भी मिल चुकी है।

 

 

ज्ञात हो पिछले एक साल में झारखंड पुलिस की पीएलएफआई सुप्रीमो दिनेश गोप के दस्ते के साथ आधा दर्जन से अधिक मुठभेड़ हुई, लेकिन हर मुठभेड़ में दिनेश गोप बचकर भाग निकलता था। बता दें कि रांची से 35 किमी दूर खूंटी जिले के जरियागढ़ थाना क्षेत्र में लाप्पा मोहराटोली गांव है। वैसे तो यह गांव झारखंड के आम गांवों की तरह ही है, पर इसमें लाप्पा मोहराटोली का मोस्ट वांटेड पीएलएफआई सुप्रीमो दिनेश गोप का गांव है। दर्जनों लोगों की हत्या का आरोपी दिनेश गोप लंबे समय से पुलिस के लिए सिरदर्द बना हुआ था। जिसे झारखंड और बिहार पुलिस के अलावा एनआईए भी खोज रही थी। पीएलएफआई उग्रवादी संगठन के कई बड़े उग्रवादी पकड़े गये या फिर मारे गये, लेकिन दिनेश गोप को पकड़ना या फिर मार गिराना झारखंड पुलिस के लिए चुनौती बना हुआ था।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »