गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच बिटिया की विदाई, वीडियो हुआ वायरल

AJ डेस्क: किसी भी शादी में विदाई की रस्म वो पल होता है जिसमे हर एक की आंखे नम हो जाती है। क्योंकि दुल्हन को अपना घर हमेशा के लिए छोड़ कर अपने पति के घर जाना होता है। यही वजह है कि खुशियों से भरी शादी समारोह में इस पल विदाई के गम में दुल्हन के परिजनों की आँखे नम और रोने की आवाज चारो तरफ गूंजने लगती है, लेकिन कोयला नगरी धनबाद में एक दुल्हन की विदाई तालिबानी अंदाज में की गई। जिसमें न तो परिजनों की आंखे नम थी और न ही विदाई पर कोई रो रहा था। यहाँ बस चारों तरफ गोलियों की तड़तड़ाहट गूंज रही थी। जिसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

 

 

इस वायरल वीडिय ने शादी की विदाई समारोह का नजारा ही बदल दिया है। अमूमन आप दुल्हन की विदाई में रोने की आवाजे सुनते होंगे, लेकिन इस विदाई समारोह में सिर्फ और सिर्फ गोलियों की तड़तड़ाहट की आवाज सुनाई दे रही है। यह वीडियो धनबाद के जोरापोखर थाना क्षेत्र स्थित बारारी बस्ती के शराफतपुर का बताया जा रहा है। जहां एक लड़की की शादी के बाद उसकी विदाई गोलीयो की तड़तड़ाहट से की गई। इस वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है की दो से तीन युवक हाथो में पिस्टल और कट्टा लिए हवा में फायरिंग कर रहे है। इसके बाद एक व्यक्ति सभी युवकों के पास से एक एक कार हथियार अपने पास ले लेता है, फिर दुल्हन की विदाई दी की जाती है।

 

VIDEO-

 

 

 

इस वायरल वीडियो को देख कर तो यही लगता है कि जोरापोखर थाना क्षेत्र में पुलिस का खौफ नहीं रहा। शायद यही वजह है कि दिन के उजाले में ही सरेआम तालिबानी स्टाइल में फायरिंग कर दुल्हन की विदाई दी जा रही है। हालाकि इस वायरल वीडियो की पुष्टि हम नही कर रहे है। वहीं पुलिस इस वीडियो की जांच में जुट गई है। साथ ही अभी पुलिस इस संबंध में कुछ भी कहने से बच रही है।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »