मोबाइल टावर गिरा, आधा दर्जन घर हुए क्षतिग्रस्त, बाल बाल बचे लोग

AJ डेस्क: धनबाद के कतरास थाना क्षेत्र स्थित गुहीबाँध के समीप लगी मोबाइल टावर शनिवार सुबह आचनक गिर गया। जिसके चपेट में आकर छह घर क्षतिग्रस्त हो गया है। इसके साथ ही घर मे रखे समान भी बर्बाद हो गए है। इस घटना में एक व्यक्ति के घायल होने की भी बात कही जा रही है।

 

 

वहीं अचानक हुए इस घटना में कई लोग बाल बाल बच गए। मोबाइल टावर के आचनक गिरने से मौके पर अफरा तफरी मच गया। इस घटना से लोग डरे हुए है। घटना स्थल से चंद फिट को दूरी पर ही एक और मोबाईल टावर है, लोगों को भय है कि कही यह टावर भी न गिर पड़े। इसी बात को लेकर आस पास के लोगों ने टावर को यहाँ से हटाने की मांग कर रहे है।

 

 

इस घटना में क्षतिग्रस्त हुए एक घर की महिला ने शांति देवी एवं पप्पू सिंह ने कहा कि टावर आचनक उसके घर पर गिर पड़ा। जिसमे उनके घर के साथ छह अन्य घर भी इसके चपेट में आ गए। घर मे रखा सारा समान बर्बाद हो गया है। एक व्यक्ति भी इस घटना में घायल हो गया है। जिसे एक स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल लोग घटना को लेकर काफी डरे हुए है।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »