ताक झांक करने का विरोध करने पर युवक की चाकू मार हत्या

AJ डेस्क: एक सनकी हर रोज दूसरों के घर की खिड़की से घर के भीतर झांका करता था। जिसपर पास के ही रहने वाले एक युवक ने विरोध किया तो सनकी युवक ने चाकू मारकर उसकी हत्या कर दी। चाकू मारने वाला शख्स हाल ही में जेल से छूट कर अपने घर लौटा था। चोरी के आरोप में वह जेल में बंद था। जेल से छूटने के बाद वह शख्स अजीबोगरीब हरकत करने लगा था। उसकी इन हरकतों से आसपास के लोग काफी परेसान रहने लगे थे। मामला धनबाद के चिरकुंडा थाना क्षेत्र स्थित कुमारडूबी शिवलीबाड़ी का है।

 

 

शनिवार सुबह शिवलीबाड़ी के रहने वाले रिजवान की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। जिसका आरोप पास के ही रहने वाले चन्गलु नामक एक युवक पर लगा है। बताया जा रहा है कि रिजवान अपने घर पर अपने एक रिश्तेदार के साथ बातचीत कर रहा था। तभी घर की खिड़की के पास किसी की परछाइ नजर आई। जिसके बाद रिजवान अपने घर से बाहर निकल कर देखा, तो चन्गलु खिड़की से ताक झांक कर रहा था। रिजवान इसका विरोध करने लगा। जिसके बाद दोनों में मारपीट शुरू हो गई। इसी दौरान चन्गलु ने रिजवान के ऊपर चाकू से हमला कर दिया। जिससे वह बुरी तरह जख्मी हो गया।परिजन जख्मी रिजवान को लेकर आनन-फानन में एसएनएमएमसीएच अस्पताल ले जाने के लिए निकले, लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया।

 

 

स्थानीय लोगों ने बताया कि चन्गलु हाल ही में जेल से छूट कर घर आया था। चोरी के आरोप में वह जेल में बंद था। जेल से छूटने के बाद वह क्षेत्र में लोगों को परेशान करना, दूसरे के घरों की खड़की से खिड़की से तांकझांक किया करता था। जेल से छूटने के बाद उसका मनोबल और भी बढ़ गया था।

 

 

इस मामले पर मौके पर जांच करने पहुंचे इलाके के एसडीपीओ पीताम्बर खेरवार ने कहा कि चन्गलु नामक एक शख्स द्वारा एक व्यक्ति की चाकू मारकर हत्या कर दी गई है। मामले की जांच की जा रही है। आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »