जम्मू कश्मीर में दर्दनाक हादसा, बस खाई में गिरी, दस की मौत

AJ डेस्क: जम्मू-कश्मीर में मंगलवार सुबह साढ़े पांच बजे बस खाई में गिर गई। हादसे में बिहार के लखीसराय के 10 श्रद्धालुओं की मौत हो गई है। 55 घायल हैं। सभी एक ही परिवार के हैं। वे बच्चे के मुंडन के लिए वैष्णो देवी जा रहे थे।

 

 

बस अमृतसर से कटरा जा रही थी। जम्मू में कटरा से करीब 15 किमी दूर झज्जर कोटली के पास बस पुल से 50 फीट खाई में गिर गई। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस, प्रशासन, एसडीआरएफ और सीआरपीएफ की टीमें पहुंचीं। बचाव कार्य शुरू किया गया। सभी घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

 

 

प्रारंभिक जांच में बात सामने आई है कि बस का ब्रेक फेल हो गया था। इसकी वजह से पुल के डिवाइड से टकराते हुए बस 50 फीट खाई में गिर गई। बस के दो पहिए पुल पर ही फंसे रह गए। अमृतसर से वैष्णो देवी जा रही इस बस में 75 यात्री सवार थे। जम्मू के डिप्टी कमिश्नर अवनी लवासा ने बताया कि इस हादसे में 4 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। अन्य लोगों को हल्की चोटें आई हैं। गंभीर रूप से घायल लोगों को GMC जम्मू में भर्ती कराया गया है। अन्य घायलों का स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र में इलाज चल रहा है।

 

 

रेस्क्यू ऑपरेशन में लगे CRPF अधिकारी अशोक चौधरी ने बताया कि जैसे ही हमें सुबह दुर्घटना की जानकारी मिली। तुरंत हमारी टीम ने यहां पहुंचकर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। शवों को निकाला गया। घायलों को अस्पताल पहुंचाया है। पुलिस की टीम भी हमारे साथ रेस्क्यू ऑपरेशन में लगी है। रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। बताया जा रहा है कि बस में बिहार के लोग थे, जो कटरा जा रहे थे।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »