रांची में प्रदीप यादव के ठिकानों के साथ 12 जगहों पर ED की रेड

AJ डेस्क: ईडी ने एक बार फिर राज्य में बड़ी कार्रवाई की है। कांग्रेस के पोड़ैयाहाट विधायक प्रदीप यादव के साथ- साथ राज्य के 12 जगहों पर ईडी ने छापेमारी की है। मंगलवार की सुबह- सुबह ही ईडी की टीम ने एक साथ इन ठिकानों पर छापेमारी की है।

 

 

ईडी ने जिन ठिकानों पर छापेमारी की है उसमें विधायक प्रदीप यादव के साथ- साथ चेशायर होम रोड में रहने वाले बिल्डर शिवकुमार के ठिकाने पर भी ईडी की टीम पहुंची है। जमीन घोटाले मामले को लेकर ईडी की टीम शिवकुमार के ठिकाने पर छापा मारा है। विधायक प्रदीप यादव के ठिकानों पर ईडी के पहले आय़कर विभाग ने छापेमारी की थी। रेड 4 नवंबर 2022 को आयकर विभाग की टीम ने की थी। उस वक्त भी प्रदीप यादव ने इसे राजनीति से प्रेरित बताया था। इस बार ईडी ने विधायक के ठिकानों पर छापा मारा है। अब तक इस मामले में कोई आधिकारिक बयान विधायक की तरफ से नहीं आया है और ना ही ईडी ने इस रेड को लेकर कोई बयान जारी किया है।

 

 

 

 

 

 

प्रदीप यादव के कई करीबी लोग भी ईडी की रडार में है। मिली जानकारी के अनुसार ईडी आय से अधिक संपत्ति के मामले में यह छापेमारी कर रही है। कांग्रेस विधायक प्रदीप यादव के करीबियों के यहां छापेमारी की जा रही है। बताया जा रहा है कि 4 नवंबर 2022 को आयकर विभाग की टीम की रेड के बाद एक रिपोर्ट तैयार की गयी थी। यही रिपोर्ट ईडी को भेजा गया जिसके आधार पर ईडी ने आज यह छापेमारी की है।

 

 

आयकर विभाग ने 4 नवंबर 2022 को कांग्रेस विधायक प्रदीप यादव के साथ- साथ बेरमो विधायक कुमार जयमंगल सिंह उर्फ अनूप सिंह के ठिकानों पर छापेमारी की थी। आईटी ने प्रदीप यादव के रांची और गोड्डा स्थित आवास और अनूप सिंह के बेरमो और रांची स्थित सरकारी आवास में छापेमारी की थी।. इस रेड में कई लोग निशाने पर हैं। बताया जा रहा है कि ईडी प्रदीप यादव के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति के मामले में लंबे इंतजार और पूरी तैयारी के साथ आयी है।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »