गुड न्यूज: सात दिन देरी से ही सही, केरल में मानसून ने दे दी दस्तक

AJ डेस्क: भीषण गर्म की मार झेल रहे बिहार-झारखंड वालों के लिए बहुत ही अच्छी खबर है। दरअसल, केरल में मॉनसून ने दस्तक दे दी है और जल्दी ही अब देश के दक्षिण भागों में भी मॉनसून का असर देखने को मिलेगा। वैसे तो केरल में 1 जून तक मॉनसून आ जाता था, लेकिन इस बार मॉनसून एक सप्ताह की देरी से पहुंचा है। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक बिपरजॉय चक्रवात की वजह से पहले सप्ताह में मानसून कमजोर रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटों में मॉनसून पूरे केरल में सक्रिय होगा और 48 घंटों के अंदर तमिलनाडु, कर्नाटक, पूर्वोत्तर भारत और दक्षिण पश्चिम में इसका असर दिखने लगेगा।

 

 

इसके पश्चात मानसून मध्य भारत होते हुए यूपी, बिहार, झारखंड, राजस्थान, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली, पंजाब और हरियाणा समेत तमाम राज्यों में पहुंचेगा। मानसून की रफ्तार शुरुआत के एक सप्ताह तक धीमी रहेगी, लेकिन उसके बाद रफ्तार पकड़ लेगी।

 

 

IMD दिल्ली के सीनियर वैज्ञानिक डॉ. नरेश कुमार ने बताया कि उत्तर-पश्चिम भारत में तापमान में बढ़ोतरी होगी। पूर्वी भारत व उत्तर प्रदेश में हीट वेव जारी है। बिहार, तटीय आंध्र प्रदेश, झारखंड और पश्चिम बंगाल में हीट वेव की चेतावनी जारी की है। वहीं झारखंड में इस बार मानसून देरी से आने वाला है। मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार 12 जून तक राज्य के कई जिलों में लू चलने की आशंका है। साथ ही बताया गया है कि 20 जून तक राज्य में मानसून के दस्तक देने की संभावना है।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »