ट्रांसपोर्टर सह कोल व्यवसाई प्रवीण की गोली मार हत्या

AJ डेस्क: धनबाद के पाथरडीह थाना क्षेत्र के साउथ कॉलोनी स्थित काटा घर के समीप बाइक सवार दो अज्ञात अपराधियों ने कोल ट्रांसपोर्ट सह सेल कर्मी परवीन राय की गोली मारकर हत्या कर दी है। अपराधियों द्वारा की गई गोलीबारी में एक अन्य व्यक्ति भी घायल हुआ है। जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन करने में जुटी है। वहीं इस घटना से गुस्साए लोगों ने धनबाद झरिया मुख्य मार्ग को जाम कर अपना आक्रोश भी व्यक्त किया।

 

 

घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि मृतक परवीन राय चासनाला साउथ कॉलोनी स्थित अपने ट्रांसपोर्ट कार्यालय के समीप खड़े थे। तभी अचानक ग्लैमर बाइक पर सवार होकर मौके पर पहुंचे दो अज्ञात बदमाशों ने परवीन राय पर गोलियां चला दी। बदमाशों ने परवीन को तीन गोलियां मारी है। जो उनके चेहरे और सिर पर लगा है।

 

 

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बाइक सवार दोनों बदमाश मौके पर पहुंचते ही अंधाधुंध फायरिंग करने लगे। जिससे मौके पर अफरातफरी मच गई। सभी दुकानदारों ने तुरंत अपने दुकान का शटर गिरा दिया। इसके बाद हत्या की नीयत से आए उन बदमाशों ने परवीन को निशाना बना उनपर गोलियां दाग दी।

 

 

घटना के बाद स्थानीय लोगों ने जमीन पर गिरे परवीन राय को उठाकर चासनाला स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहाँ डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि अपराधियों द्वारा की गई गोलीबारी में एक अन्य व्यक्ति जो पेशे से होटल मालिक बताया जा रहा है वह भी घायल हुआ है। जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है।

 

 

हत्या के खिलाफ प्रवीण समर्थको ने चासनाला CHC के समीप सड़क जाम कर दिया है। वहीं पुलिस सीसीटीवी का फुटेज खंगाल रही है। प्रवीण की हत्या के पीछे व्यवसायिक प्रतिद्वंदिता बताया जा रहा है। पुलिस हत्या करने और कराने वाले का सुराग ढूंढ रही है।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »