प्रिंस का एकाउंटिंग नेटवर्क ध्वस्त, एक महिला सहित दस गुर्गे धराए

AJ डेस्क: धनबाद के व्यवसायियों से धमकी देकर पैसा वसूलने वाले प्रिंस खान के 10 गुर्गों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए बदमाशों में एक महिला भी शामिल है, जो पैसों के लेन देन में अहम भुमिका निभाती थी।

 

 

धनबाद एसएसपी संजीव कुमार ने प्रेस वार्ता कर जानकारी देते हुए बताया कि वासेपुर के मखदुमी रोड के रहने वाले सद्दाम अंसारी और उसकी पत्नी नरगीश बानो अपने साथियों के साथ मिलकर प्रिंस खान के लिए पैसों की उगाही का काम करता था और विभिन्न बैंक खातों में पैसे ट्रांसफर कर दिया करता था। उन्होंने बताया कि अभी तक एक करोड़ की राशि विभिन्न खातों में ट्रांसफर कर प्रिंस खान के पास पहुंचाया जा चुका है।

 

 

गिरफ्तार अपराधियों के पास से एक लाख नगद और एक देसी कट्टा भी पुलिस ने बरामद किया है। साथ ही विभिन्न बैंकों के 90 खातों की जानकारी पुलिस को मिली है। पुलिस मामले में और भी आरोपियों की तलाश कर रही है।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »