मजिस्ट्रेट की उपस्थिति में दफनाया गया शव बाहर निकाला गया

AJ डेस्क: धनबाद जिले के निरसा थाना क्षेत्र अंतर्गत तेतुलिया मोड़ के समीप एनएच 2 के किनारे 14 जून को मिले अज्ञात व्यक्ति के शव को पुलिस द्वारा भलजोरिया शमशान घाट में दफना दिया गया था। जिसे रविवार की सुबह मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में शमशान घाट की मिट्टी में दफन शव को पुलिस ने बाहर निकाला और जांच के लिए अपने साथ ले गई।

 

 

बताया जाता है कि मृतक महेश महतो बाघमारा थाना क्षेत्र डुमरा का रहने वाला था, जो गोविंदपुर के एक कारखाने में काम करता था। शव मिलने के दो दिन पूर्व से ही मृतक कारखाने से गायब था। उसके परिजनों को सूचना मिली कि निरसा में एक अज्ञात शव मिला है। उसी पर वे निरसा पहुंच शव की शिनाख्त की। जिसके बाद मजिस्ट्रेट के मौजूदगी में शव निकालने का काम शुरू किया गया है।

 

 

 

 

 

 

ज्ञात हो 14 जून को निरसा थाना क्षेत्र अंतर्गत तेतुलिया मोड़ के समीप बंद पड़े पेट्रोल पंप के झाड़ियों से अज्ञात व्यक्ति का शव मिला था। जिसे निरसा पुलिस पोस्टमार्टम करा अज्ञात शव बता उसका भलजोरिया शमशान घाट में दफना दिया था। जिसे आज मजिस्ट्रेट निरसा सीओ नितिन शिवम गुप्ता की मौजूदगी में शव को निकाला गया।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »