हावड़ा में जाली नोट छापने का मशीन पकड़ाया, दो गिरफ्तार

AJ डेस्क: पश्चिम बंगाल के हावड़ा में सिआईडी की स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) ने गुप्त सुचना के आधार पर छापेमारी कर एक घर में चलाए जा रहे जाली नोट छापने के कारखाने का खुलासा किया है। इस दौरान एसओजी की टीम ने शेख समीर (19) और शेख आरिफ (22) को गिरफ्तार किया है। दोनों हावड़ा रूरल के बाउरिया थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं।

 

 

सीआईडी की अगर माने तो इन दोनों के पास से तीन लाख रुपये के जाली नोट बरामद किए गए हैं। सभी नोट 500-500 रुपये के है। आरोपितों को बाउरिया बस स्टैंड के पास शनिवार दोपहर हिरासत में लिया गया था। तलाशी लेने पर जाली नोट बरामद हुए। इसके बाद इन्हें स्थानीय थाने में ले जाकर उनसे गहन पूछताछ की गई। जिसमे शेख समीर ने जांच अधिकारियों को बताया कि वह अपने घर पर ही जाली नोट छापता है। तब बाउरिया थाना क्षेत्र में स्थित उसके घर पर छापा मारा गया। वहां से लैपटॉप, प्रिंटर, स्कैनर और लेमिनेशन मशीन बरामद की गई। दोनों को आज दोपहर बाद उलूबेरिया कोर्ट में पेश किया जाएगा।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »