औरंगाबाद में दो सगे भाई सहित तीन बच्चों की तालाब में डूबने से मौत
AJ डेस्क: औरंगाबाद में सोमवार को तालाब के पिंड निर्माण के लिए खोदे गए गड्ढे में तीन मासूम डूब गए, जिससे तीनों की मौत हो गए। घटना जम्होर थाना क्षेत्र राज कचहरी मुहल्ला की है। मृतकों में उसी मुहल्ला निवासी गोपाल यादव का 6 वर्षीय बेटा आयुष कुमार, 4 वर्षीय बेटा पियूष कुमार व गोविन्द यादव का 5 वर्षीय बेटा तेजस्वी यादव शामिल है। घटना के बाद आसपास के लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे और तीनों को गड्ढा से निकालकर आनन-फानन में जम्होर सरकारी अस्पताल ले गए। जहां से सभी को रेफर कर दिया गया। इसके बाद परिजन तीनों को सदर अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद तीनों को मृत घोषित कर दिया। जिसके बाद इसकी सूचना नगर थाना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही नगर थाना पुलिस सदर अस्पताल पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर कागजी प्रक्रिया पूरी कर पोस्टमार्टम कराई। फिर परिजनों को सौंप दिया। घटना के बाद से परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है गांव में मातम पसरा हुआ है परिजनों ने आपदा राहत के तहत मुआवजा की मांग की है।
परिजनों के अनुसार तीनों भाई खेलने के लिए घर से सुबह 09:00 बजे निकले थे। घर से लगभग 200 मीटर की दुरी पर एक तालाब खोदा गया है। जिसके पिंड को ऊंचा करने के लिए गड्ढा खोदकर मिट्टी निकाला गया था। उक्त गड्ढा में गांव के नाली का पानी जमा था। जिसमें तीनों गिर गए। गड्ढा में तीनों मासूम कैसे गिरे, यह कोई नहीं देखा। कुछ देर बाद गांव के कुछ महिलाएं तालाब के पास पहुंचे तो देखा कि तालाब में तीनों मासूम डूबे हुए हैं। यह देख महिलाओं द्वारा शोर मचाया गया। शोर सुनकर लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे और तीनों को गड्ढा से निकालकर आनन-फानन में जम्होर पीएचसी लेकर पहुंचे। जहां से प्राथमिक इलाज के बाद रेफर कर दिया गया। जिसके बाद परिजन तीनों को सदर अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।
जानकारी के अनुसार तीन मासूम बच्चों के मौत से दो घरों का चिराग बुझ गया। परीजनों के अनुसार गोपाल यादव का दो बेटा ही थे। दोनों की डूबकर मौत हो गए। वहीं गोपाल यादव के अपना सगा भाई गोविन्द यादव का एक बेटा था। जिसकी नाली के पानी में डूबकर मौत हो गई। हालांकि गोपाल यादव के एक बेटी है।
