आसनसोल से धनबाद बुलाकर महिला की हत्या, पति संग था विवाद

AJ डेस्क: धनबाद के तीसरा थाना क्षेत्र स्थित 14 नंबर डंप के समीप एक महिला की लाश मिली है। महिला का चेहरा और सिर पत्थरों से कुचल दिया गया है। महिला की पहचान धनबाद के ही बरोरा थाना क्षेत्र निवासी उमेश शर्मा की पत्नी सुनीता शर्मा के रूप में हुई है जो फिलहाल अपने भाई के साथ पश्चिम बंगाल के आसनसोल में रह रही थी। घटना की सूचना के बाद पुलिस मामले की तफ्तीश में जुट गई है।

 

 

रविवार की सुबह तीसरा थाना के स्थानीय लोगों ने 14 नंबर डंप के समीप एक महिला की लाश देखी। लाश का सर और चेहरा पत्थरों से बुरी तरह कुचला दिया गया था। लोगों ने तत्काल इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की तफ्तीश में जुट गई।

 

 

शव की पहचान के बाद मौके पर पहुंचे मृतका के भाई लालबाबु शर्मा ने बताया कि उनकी बहन का उनके पति के साथ काफी लंबे समय से विवाद चल रहा था। कई बार थाने में भी इसको लेकर बैठक हुई थी। लेकिन समझौता नही होने पर उनकी बहन अपनी बेटी के साथ अपने भाई के साथ आसनसोल में ही रह रही थी।

 

 

उन्होंने बताया कि कुछ समय पूर्व से उसका पति फोन कर उसे यहाँ बुला रहा था। इसके बाद कल यानि शनिवार की शाम वह अपनी बेटी के साथ यहाँ आई थी। लेकिन उसके बाद यहाँ क्या हुआ? यह उन्हें पता नही। उन्होंने बताया कि उन्हें सूचना मिलने के बाद वह आज अहले सुबह यहाँ पहुंचे, तो उन्हें उनकी भांजी (मृतका की बेटी) तो मिल गई, लेकिन उनकी बहन उन्हें मृत मिली। उन्होंने कहा कि उनकी बहन की हत्या हुई है और उसकी हत्या और किसी ने नही बल्कि मृतका के पति और उसके घर वालो ने ही मिलकर की है। उन्होंने पुलिस से इस संबंध में न्याय की मांग की है।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »