कतरास झड़प में बीस गिरफ्तार, क्षेत्र पुलिस छावनी में तब्दील

AJ डेस्क: धनबाद के कतरास थाना क्षेत्र स्थित छाताबाद केलूडीह खटाल में टोटो की बैट्री चार्जर चोरी होने के बाद दो पक्ष के बीच हुए हिंसक झड़प मामले में पुलिस ने अब तक 20 से अधिक लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। इससे पूर्व धनबाद एसडीएम के आदेश पर छाताबाद, केलूडीह और आकाशकिनारी में अगले आदेश तक के लिये धारा 144 लागू कर दिया गया है। तनाव को देखते हुए पूरा क्षेत्र पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया है। साथ ही क्षेत्र में मजिस्ट्रेट की नियुक्ति जिला प्रशासन द्वारा की गई है।

 

 

यहाँ मामूली विवाद से दो पक्षों के बीच शुरू हुए हिंसक झड़प में दोनों पक्ष घण्टो एक दूसरे पर पत्थरबाजी करते रहे। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह क्षेत्र में शांति व्यवस्था बहाल करने में सफल हुई। पुलिस इसके बाद सख्ती बरतते हुए उपद्रवियों पर जमकर लाठी भी भांजी, जो भी सड़क किनारे बेवजह घूम रहे थे। उसे पुलिस की लाठी खानी पड़ी।

 

 

बाघमारा प्रखंड के सीओ केके सिंह ने बताया कि अब स्थिति लगभग सामान्य हो चुकी है। पूरे इलाके में पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है। क्षेत्र में अगले आदेश तक के लिए धारा 144 भी लगाया गया है। क्षेत्र में मजिस्ट्रेट की भी नियुक्ति की गई है। शांति व्यवस्था को लेकर जिला पुलिस ने पूरे क्षेत्र में फ्लैग मार्च भी किया। इसके साथ ही इस घटना में शामिल 1 महिला समेत 20 से अधिक उपद्रवियों को गिरफ्तार भी किया है।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »