झारखंड भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बने बाबू लाल मरांडी
AJ डेस्क: पांच राज्यों के प्रदेश अध्यक्ष के बदलाव को लेकर चल रही बातचीत के बाद नामों की घोषणा कर दी गयी है। झारखंड भाजपा की जिम्मेदारी पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी को दी गयी है। झारखंड बीजेपी के अगले प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी होंगे। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त करने की घोषणा की है। जारी चिट्ठी के मुताबिक प्रदेश अध्यक्ष के घोषणा संबंधी आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगा।
