सत्ताधारी दल कांग्रेस और झामुमो का बाबूलाल पर तंज

AJ डेस्क: झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री व भाजपा विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी को प्रदेश भाजपा अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। ऐसे में झारखंड की सत्ताधारी दल कांग्रेस और झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने बाबूलाल मरांडी को नई जिम्मेवारी मिलने पर बधाई दी है। साथ ही इसपर तंज भी कसा है।

 

 

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कहा है कि राज्य में आयोग का गठन रुका हुआ है। अब उसमें गति आयेगी। भारतीय जनता पार्टी ने इस बात को समझा कि बाबूलाल मरांडी पार्टी के विधायक नही है। बाद में पार्टी में आये है। इस लिए विधायक दल के नेता से हटाना चाहिए और उन्हें हटाया गया है।

 

 

वहीं झामुमो के प्रवक्ता मनोज पांडे ने कहा है कि बाबूलाल मरांडी को प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर खुद बीजेपी के खेमे में चुनौती उत्पन्न हो जाएगी। जो व्यक्ति भाजपा की नीति और नेता को 15 सालों तक गलत ठहराता रहा। उसे ही भाजपा ने प्रदेश अध्यक्ष बना दिया। यह इस बात को इंगित करता है कि भाजपा किस प्रकार से संगठनात्मक तौर पर कमजोर और टूट चुका है।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »