यात्रियों से भरी सूमो कुएं में गिरी, छह की मौत

AJ डेस्क: हजारीबाग के पदमा में भीषण सड़क हादसा हुआ है। इस सड़क हादसे में छह लोगों की मौत हो गयी है। बताया जा रहा है कि मोटरसाइकिल सवार को बचाने के चक्कर में चालक ने अपना नियंत्रण खो दिया और कार एक कुएं में जा गिरी। ग्रामाीणों की मदद से वाहन को बाहर निकाल लिया गया है।

 

 

जानकारी के अनुसार कार में 8 लोग सवार थे। जिसमें से छह लोगों की मौत हो गयी है। सभी के शव को सदर अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। कार और बुलेट मोटरसाइकिल के बीच टक्कर में रोमी बंगला चौक के समीप चालक ने संतुलन खो दिया और कार सड़क के किनारे स्थित एक कुआं में में जा गिरी।

 

 

इस हादसे में एक छोटी बच्ची की भी मौत हो गयी है। घटना के तुरंत बाद आसपास के लोग जमा हुए और कार से लोगों को निकालने की कोशिश की। पुलिस भी मौके पर पहुंची और लोगों को बाहर निकालने की कोशिश की। स्थानीय लोगों की मदद से कार में सवार लोगों को बाहर निकाला गया, लेकिन इस हादसे में 6 लोगों की मौत हो गयी।

 

 

सुमो विक्टा दरभंगा से बरही होते हुए हजारीबाग आ रही थी। इसी दौरान अचानक तेज रफ्तार से आ रही एक बाइक को बचाने के चक्कर में एनएच 31 के पास के कार अनियंत्रित होकर कुएं में जा गिरी। हादसे के शिकार लोग सभी हजारीबाग के मंडई के रहने वाले थे। सभी एक पूजा में शामिल होने दरभंगा गये थे। घटना के बाद ही गांव में हड़कंप मच गया। भारी बारिश के बीच ग्रामीण लोगों को बचाने में जुट गए। दो लोगों को जैसे-तैसे बाहर भी निकाला गया है, जिन्हें अस्पताल भेजा गया। इसमें एक की मौत हो गई है।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »