चांदमारी में दिन दहाड़े चली ताबड़तोड़ गोलियां, मची भगदड़, है वर्चस्व की लड़ाई

AJ डेस्क: धनबाद में एक बार फिर कोयला में वर्चस्व को लेकर दो गुटों में खूनी झड़प हुई है। कोयला उठाव को लेकर बुधवार को आमने-सामने हुए दो गुटों के बीच कई राउंड फायरिंग हुई है। साथ ही पथराव भी किया गया है। जिसमें कई लोग घायल बताए जा रहे है। वहीं घटना की सूचना पर सीआईएसएफ सहित अलग अलग पांच थानों की पुलिस मौके पर स्थिति संभाल रही। घटना धनसार थाना क्षेत्र के बस्ताकोला कोलियरी स्थिति चांदमारी कोल डंप की है।

 

 

घटना के संबंध में बताया जाता है कि यहाँ चांदमारी कोल डंप पर आज से ट्रकों में कोयला लोडिंग का काम होना था। इसी कोल उठाव को लेकर दो गुट आमने सामने हो गए। देखते ही देखते दोनों गुट एक दूसरे पर हमलावर हो गए। इसी दौरान एक गुट के द्वारा गोलियां वहाँ फायरिंग की जाने लगी। जिससे मौके पर भगदड़ मच गई। इसके बाद दोनों गुट एक दूसरे पर पत्थरबाजी करने लगे। जिसमे कई लोगों के घायल होने की भी बात कही जा रही है।

 

 

 

 

 

 

वहीं घटना की सूचना मिलते ही धनसार, झरिया, बैंक मोड़, बोर्रागढ़ थाना की पुलिस मौके पर पहुंची। इसी दौरान सीआईएसएफ के जवानों ने भी मौके पर मोर्चा संभाला। इसके बाद पूरा इलाका पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया। मौके से पुलिस ने सात खोखा भी बरामद किया है। फिलहाल मौके पर स्थिति सामान्य बनी हुई है।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »