सरायढेला में गुंडई : अपहरण किया, हाथ तोड़ा, सड़क किनारे फेंका, पुलिस निष्क्रिय

AJ डेस्क: लाल रंग की कार आती है। कार पर तीन रंगदार सवार थे। राज मिस्त्री नसीम को जबरन गाड़ी में धकेल कर बैठाया यानि अपहरण कर लिया। हीरक रोड में ले गए। पहले पिस्टल सटाया फिर हॉकी स्टिक निकाला और बुरी तरह पीट दिया। नसीम के एक हाथ की हड्डी दो जगह टूट गई है। पूरे शरीर में भीतरिया चोट है। SNMMCH में भर्ती नसीम का इलाज चल रहा है। रंगदार आराम से घूम रहे हैं, पुलिस “देखते हैं” के मूड में नजर आ रही है। यह पूरा वाकया हीरक रोड गोल बिल्डिंग से लेमन चिल्ली के बीच घटी है।

 

 

मंगलवार की शाम राज मिस्त्री दैनिक मजदूरी कर वापस अपने घर जा रहा था। गोल बिल्डिंग के पास उसे रोका गया। लाल रंग की कार पर सवार तीन रंगदार कहें या गुंडों ने नसीम को जबरन गाड़ी में बैठा उसका अपहरण कर लिया। लेमन चिल्ली के समीप ले जाकर कार पर सवार एक गुंडे ने नसीम को पिस्टल सटा उसे गोली मारने की धमकी दी। दूसरे साथी ने नेक सलाह देते हुए कहा- गोली नही मारना है, इसका हाथ पैर तोड़ दिया जाए। फिर क्या था, नसीम को कार से बाहर निकाला गया, हॉकी स्टिक से दनादन पिटाई शुरू कर दी गई। जब नसीम अर्ध बेहोशी की हालात में पहुंच गया तो सड़क किनारे उसे फेंक कर गुंडे वहां से निकल पड़े।

 

 

SNMMCH में इलाजरत नसीम की गलती यह थी कि वह अनजाने में विवादित जमीन पर काम करने चल गया था। दूसरी पार्टी के किसी संजय सिन्हा को यह नागवार गुजरा और उसने नसीम का अपहरण कर उसे अधमरा कर छोड़ दिया। अस्पताल में भर्ती नसीम के साथ घटी घटना की सूचना तत्काल सरायढेला थाना को भी दी गई। “देखते हैं——“। दोपहर तक नसीम का फर्दबायन भी दर्ज नहीं हुआ तो रंगदार के विरुद्ध कार्रवाई की बात बेमानी ही लगती है।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »