गोबिंदपुर में सड़क दुर्घटना में भाजपा नेता की मौत, बाइक को ट्रक ने मारा धक्का

AJ डेस्क: धनबाद भाजपा के ग्यारकुंड युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष शशिकांत दुबे की मंगलवार को सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। वे मोटरसाइकिल से अपने सहयोगी बिपिन उपाध्याय के साथ धनबाद से अपने घर जा रहे थे। इसी दौरान गोविन्दपुर थाना क्षेत्र के गेहरा जंगल पुर मोड़ के समीप ट्रक ने उनके मोटरसाइकिल कोटक्कर मार दी। जिससे शशिकांत दुबे की घटना स्थल पर हीं मौत हो गई। जबकि उनके सहयोगी बिपिन बुरी तरह घायल हो गए।

 

 

मृतक का फाइल फोटो

 

 

घटना की सूचना पर धनबाद सांसद पशुपतिनाथ सिंह, निरसा विधायक अपर्णा सेन गुप्ता, सिन्दरी विधायक पत्नी समेत सैकड़ों भाजपा नेता और कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे। शशिकांत के असमय मृत्यु से भाजपा के नेताओं में शौक की लहर है। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, जबकि घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »