इस्कॉन कुसुम बिहार ने “दीप दान उत्सव” का आयोजन किया

AJ डेस्क: आज इस्कॉन कुसुम विहार के द्वारा दीप दान उत्सव का आयोजन किया गया। यह आयोजन इस्कॉन कुसुम विहार के द्वारा दो स्थानों पर किया गया। दिन में अलकडीह कोलियरी सेंटर एवं संध्या में उत्सव रिजॉर्ट कुसुम विहार में कथा कीर्तन एवम प्रसाद का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि इस्कॉन मायापुर से आए नारू गोपाल दास प्रभुजी के द्वारा कथा एवम कीर्तन का लाभ धनबाद वासियों को मिला।

 

 

नारू गोपाल दास प्रभुजी इस्कॉन के काफी सीनियर भक्त है एवं उनके द्वारा किया गया कीर्तन भारतीय एवं विदेशी भक्तो के बीच काफी पसंद किया जाता है। पुरुषोत्तम मास की महिमा एवं महत्व के बारे में इस्कॉन प्रबंधक सुंदर दास प्रभु जी ने कार्यक्रम में आए सभी भक्तो को बताया।

 

 

सुंदर प्रभु ने बताया कि आज से प्रत्येक दिन भक्तो के घर एवं विभिन्न स्थानों पर पुरुषोत्तम मास के दीप दान का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस्कॉन कुसुम विहार सेंटर एवं अलकडीह कोलियरी सेंटर में हमारे द्वारा गीता एवम भागवतम क्लास का निशुल्क आयोजन किया जाता है।

 

 

 

 

 

 

उन्होंने बताया गया कि धनबाद के विभिन्न स्थानों में भी भगवान के नाम का प्रचार काफी तेजी से किया जा रहा है और इन दो सेंटरों की तरह अन्य स्थान पर भी जल्द निशुल्क क्लास की शुरुवात किया जाएगा।

 

 

इस्कॉन कुसुम विहार के द्वारा प्रत्येक दिन निशुल्क ऑनलाइन क्लास भी आयोजित किया जाता है। जो भी भक्त गीता क्लास करना चाहते हो वो सेंटर में अपना रजिस्ट्रेशन करवा सकते है। अलकडीह के भक्तो ने अपने सेंटर में दीप दान कर कुसुम विहार के आयोजन में भी हिस्सा लिया। कार्यकम के पश्चात सभी भक्तो के बीच प्रसाद का वितरण किया गया।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »