धनबाद में बाइक सवार नकाबपोश अपराधियों ने साइबर कैफे पर चलाई तीन राउंड गोली

AJ डेस्क: धनबाद के भूली थाना क्षेत्र स्थित आरा मोड़ के समीप जिया साइबर कैफे संचालक परवेज पर मंगलवार को दिनदहाड़े दो हथियारबंद अपराधियों ने फायरिंग कर फरार हो गई। घटना में कैफे संचालक बाल बाल बच गया। घटना से संचालक सहित पूरे क्षेत्र के लोगों में दहशत फैल गई है।

 

 

घटना की जानकारी पा कर भूली और बैंक मोड़ थाना की पुलिस मौके पर पहुची और कैफे संचालक से घटना की जानकारी ली। पुलिस अपराधियों के धरपकड़ के लिए वहाँ लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाल रही है। पुलिस न3 मौके से तीन खोखा भी बरामद किया है।

 

 

कैफे संचालक ने घटना के संबंध में बताया कि वासेपुर का मोस्टवांटेड अपराधी प्रिंस खान ने उनसे तीन लाख रुपये की रंगदारी मांगी थी। जिसे वह नही दे सके। उसी रंगदारी को लेकर आज बाइक सवार प्रिंस खान के दो गुर्गों ने सड़क से कैफे पर तीन गोलियां फायर कर दी। जिसमे वह वह बालबाल बच गए।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »