झरिया थाना में आयोजित शांति समिति की बैठक में हंगामा, पथराव, लाठीचार्ज

AJ डेस्क: धनबाद के झरिया थाना में गुरुवार को आयोजित शांति समिति के दौरान दो पक्ष आपस में ही भीड़ गए। थाना के बाहर जमा हुई भीड़ पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पहले हंगामा किया फिर एक पक्ष के द्वारा पुलिस पर पत्थरबाजी की गई। जिसके बाद माहौल संभालने के लिए पुलिस को न सिर्फ लाठीचार्ज करना पड़ा, बल्कि क्षेत्र में फ्लैगमार्च भी निकालना पड़ा।

 

 

घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि स्वतंत्रता दिवस के दिन झरिया में तिंरगा यात्रा निकाला गया था। इसी दौरान मस्जिद के समीप दो पक्षों के बीच गाली गलौज हुआ, जिसका वीडियो वायरल हो गया। जिसके बाद माहौल शांत करने के उद्देश्य से झरिया थाना में बोकारो डीआईजी, प्रभारी एसपी आलोक प्रियदर्शी, एसडीएम पीके तिवारी के नेतृत्व में शांति समिति की बैठक आयोजित किया गया। इसी दौरान थाना के बाहर दो पक्षो के लोग  नारेबाजी करने लगे। जिसके बाद एक पक्ष के लोगों द्वारा थाना मोड़ के समीप पुलिस पर पत्थरबाजी शुरू कर दी गई। जिससे मौके पर भगदड़ मच गई। स्थिति पूरी तरह से बिगड़ गया। जिसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए लाठीचार्ज कर माहौल को शान्त कराया। साथ ही विधि व्यवस्था बनाए रखने को लेकर क्षेत्र में फ्लैग मार्च भी निकाला।

 

 

 

 

 

 

इस संबंध में धनबाद के प्रभारी एसपी आलोक प्रियदर्शी ने कहा कि तिरंगा यात्रा के दौरान एक वीडियो वायरल हुआ था। जिससे महिल बिगड़ सकता था। माहौल शांत कराने के लिए आज शांति समिति की बैठक आयोजित की गई थी। पत्थरबाजी करने वालों को चिन्हित कर दोषियों पर कार्रवाई किया जाएगा।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »