लालमणि वृद्धा आश्रम में स्व रामजी यादव को दी गई श्रद्धांजलि

AJ डेस्क: धनबाद के टुंडी स्थित लालमणि वृद्धा सेवा आश्रम में पत्रकार स्व. रामजी यादव की 9वीं पुण्यतिथि फूल माला चढ़ाकर मनाया गया। स्व. रामजी यादव के 9वीं पुण्यतिथि के मौके पर उनके पुत्र रोहित आर्यन, भाई सुरेंद्र यादव, वीरेंद्र यादव, विजय सिन्हा, वरुण वैद्य, गोपालजी चौबे, अजय सरोज, आश्रम के अध्यक्ष नौशाद गद्दी, कार्यकारिणी अध्यक्ष सुधीर वर्णवाल, सचिव डॉ देवेंद्र सरण, राजेश कुमार, विनोद कुमार सहित आश्रम में निवास करने वाले सभी बुजुर्गों ने उनके तस्वीर पर फूल माला चढ़ाकर श्रद्धांजलि अर्पित की।

 

 

बता दें कि रामजी यादव लालमणि वृद्धा सेवा आश्रम के संस्थापक एवं पूर्व अध्यक्ष रह चुके हैं रामजी यादव का सपना था की धनबाद जिला में एक वृद्ध आश्रम की स्थापना की जाए। उसी के फलस्वरूप रामजी यादव की ही देखरेख में लालमणि वृद्धा सेवा आश्रम का स्थापना की गई थी।

 

 

लालमणि वृद्धा सेवा आश्रम की स्थापना वर्ष 2006 में तीन दोस्तों ने मिलकर किया था। स्व. रामजी यादव, स्वर्गीय मनोरंजन सिंह एवं नौशाद गद्दी ने मिलकर लालमणि वृद्धा सेवा आश्रम की स्थापना की थी। आश्रम की देखरेख में लगे लोगों का मानना है कि स्व. रामजी यादव एवं स्व मनोरंजन सिंह जी को सबसे बड़ी श्रद्धांजलि यही होगी कि आश्रम इसी तरह चलता रहे और आश्रम में निवास करने वाले बुजुर्गो की सेवा हमेशा हम सभी मिल कर करते रहे।

 

 

स्व. रामजी यादव आज का सच न्यूज़ के मैनेजिंग डायरेक्टर भी थे। पुण्यतिथि के मौके पर आश्रम के कार्यकारिणी अध्यक्ष सुधीर वर्णवाल ने स्व. रामजी यादव के 9वीं पुण्यतिथि के मौके पर उनके जीवनी पर प्रकाश डाला। आश्रम के सचिव डॉ देवेंद्र सरन ने भी स्व. रामजी के बताए गए मार्गदर्शन पर चलने की बात कही।

 

 

स्व. रामजी यादव के भाई सुरेंद्र यादव ने अपने बड़े भाई के बताए गए मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी एवं उनके अधूरे सपनों को पूरा करने का संकल्प लिया।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »