नेशनल लोक अदालत : 91 हजार मामले का निबटारा, 122 करोड़ की वसूली

AJ डेस्क: नालसा के निर्देश पर शनिवार को वर्ष 2023 के तीसरे नेशनल लोक अदालत में कुल 122 करोड़ 57 लाख 41 हजार 645 रुपए की रिकवरी हुई। साथ ही 91 हजार 7 विवादों का निपटारा किया गया।

 

 

इस संबंध में चेयरमैन सह प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश राम शर्मा ने बताया कि लोक अदालत में दोनों पक्ष जीतते हैं। हमारा संविधान सभी लोगों को सामाजिक, आर्थिक एवं सस्ता सुलभ न्याय की गारंटी देता है। नेशनल लोक अदालत संविधान के परिकल्पना को पूरी करने की दिशा में एक कदम है।

 

 

अवर न्यायाधीश सह सचिव डालसा, निताशा बारला ने कहा कि राष्ट्रीय लोक अदालत आम आदमी के हित के लिये लगाये जाते हैं। बिना प्रशासनिक सहयोग के हम समाज तक न्याय नहीं पहुंचा सकते। उन्होंने कहा कि लोक अदालत के माध्यम से व्यापक पैमाने पर मुकदमों का निष्पादन किया जा रहा है।

 

 

कार्यक्रम के सफल आयोजन में डालसा सहायक सौरव सरकार, अरुण कुमार, संजय सिन्हा, अनुराग, हेमराज चौहान, राजेश कुमार सिंह, गीता कुमारी, अजीत कुमार सहित अन्य लोगों का सहयोग रहा।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »