एंबुलेंस के इंतजार में गर्भवती महिला ने तोड़ा दम

AJ डेस्क: आठ माह की एक गर्भवती महिला की स्थिति गंभीर होने पर धनबाद के एक निजी अस्पताल ने महीला मरीज को रांची रिम्स ले जाने की सलाह दी। जिसके बाद झारखंड सरकार चमचमाती 108 नंबर वाली एम्बुलेंस में गर्भवती महिला को लाद कर रांची के लिए परिजन निकलते है, लेकिन महुदा थाना क्षेत्र के मछियारा पहुंचते पहुंचते झारखंड सरकार की चमचमाती एम्बुलेंस अचानक से बंद पड़ जाती है।

 

 

इसके बाद बैकअप एम्बुलेंस को आने में करीब दो घंटे का समय लगता है। इस दौरान गर्भवती महिला तड़प-तड़प कर झारखंड सरकार की इस एम्बुलेंस में ही दम तोड़ देती है।

 

 

यह घटना झारखंड सरकार के स्वास्थ्य विभाग के गाल पर किसी तमाचे से कम नही। घटना के बाद से परिजनों का रोरोकर बुरा हाल है।

 

 

झारखंड सरकार के स्वास्थ्य व्यवस्था की भेंट चढ़ने वाली उस गर्भवती महिला का नाम शांति देवी बताया जा रहा है। जो गिरिडीह जिले के चरघरा की रहने वाली थी।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »