गौवंश की तस्करी: गौ रक्षा दल और भाजपा के बीच झड़प, पुलिस रही मूकदर्शक

AJ डेस्क: आज धनबाद के बरवा अड्डा थाना क्षेत्र में जी टी रोड पर तस्करी के लिए जा रहे कंटेनर के पकड़े जाने के बाद गौ रक्षा दल और भाजपा के बीच सड़क पर ही झड़प हो गई। गौ वंश लदे कंटेनर को पकड़ने वाले गौ रक्षा दल के नेता को बीच सड़क पर दौड़ा दौड़ा कर पीटा गया।

 

 

बरवा अड्डा के अजब डीह मोड़ के समीप गौ रक्षा दल के सदस्यों ने गौ वंश से लदे कंटेनर को पकड़ा। गौ रक्षा दल के सदस्यों का आरोप था कि कंटेनर में लदे गौ वंश को प बंगाल के कत्लखाने में ले जाया जा रहा था। गौ रक्षा दल के सुमन शर्मा ने तत्काल बरवा अड्डा पुलिस को इसकी सूचना दी।

 

 

 

 

यहां आश्चर्य की बात यह है कि पुलिस के वहां पहुंचने से पहले भाजपा के एक नेता अपने निजी गार्ड के साथ वहां पहुंच जाते है और उनके द्वारा जबरन कंटेनर को मुक्त कराने का प्रयास किया जाता है। इस बात पर वहां दोनों गुट के बीच तनाव बढ़ने लगा और देखते ही देखते बात मारपीट तक पहुंच गई। भाजपा नेता के निजी बॉडीगार्ड सुमन शर्मा को बीच सड़क पर दौड़ा दौड़ा कर पीटने लगे, हालांकि यहां भाजपा नेता बीच बचाव करते नजर आए लेकिन सुमन शर्मा का आरोप है कि भाजपा नेता के इशारे पर ही उनके बॉडीगार्ड मारपीट कर रहे थे तो बरवा अड्डा पुलिस मूकदर्शक बन तमाशा देख रही थी।

 

 

 

 

 

 

इस घटना ने एक साथ कई सवालों को जन्म दे दिया है। गौ वंश की सुरक्षा का दावा करने वाले आखिर में आपस में भिड़ क्या संदेश दे गए। गौ वंश लदे कंटेनर को पकड़ने और छुड़ाने के पीछे क्या इंट्रेस्ट है। फिर जी टी रोड की बरवा अड्डा पुलिस की भूमिका भी सवालों के घेरे में है।

 

 

 

 

 

दूसरी ओर भाजपा नेता का कहना है कि उन्होंने सुमन शर्मा को बचाने का काम किया है। साथ ही उन्होंने कहा कि गौ रक्षा का दावा करने वाला खुद ही गौ तस्करी से जुड़ा हुआ है।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »