TSF ने प्री-मैट्रिक कोचिंग छात्रों को सम्मानित किया
AJ डेस्क: टाटा स्टील फाउंडेशन, जामाडोबा ने झारखंड अकादमिक परिषद, रांची द्वारा आयोजित वार्षिक माध्यमिक बोर्ड परीक्षा 2023 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्री-मैट्रिक कोचिंग (पीएमसी) कक्षाओं के मेधावी छात्रों को सम्मानित किया।
जेआरडी टाटा ऑडिटोरियम, जामाडोबा में आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य 205 छात्रों की उपलब्धियों को मान्यता प्रदान करना था, जिन्होंने कुल 75% या उससे अधिक अंक हासिल किए हैं। सीनियर कक्षाओं के 42 शिक्षकों के प्रति भी आभार व्यक्त किया गया, जिनके बिना यह उपलब्धि संभव नहीं होती।
कार्यक्रम की शुरुआत सेफ्टी पॉज़ के साथ हुई, जिसके बाद छात्रों ने सम्मानित अतिथियों को एक-एक पौधा देकर उनका स्वागत किया। मुख्य अतिथि टाटा स्टील के झरिया डिवीजन के जनरल मैनेजर संजय राजोरिया, शिक्षकों और अन्य लोगों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित किया।
मुख्य अतिथि ने सभी विद्यार्थियों को बधाई दी और शिक्षकों के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने ऐसे शैक्षिक कार्यक्रम चलाने के लिए टीएसएफ की भी प्रशंसा की, जिससे कंपनी के लीजहोल्ड क्षेत्रों से बड़ी संख्या में छात्रों को लाभ मिलता है।
इस अवसर पर कर्नल भवानी सिंह निर्वाण, हेड एडमिनिस्ट्रेशन, पंकज कुमार दास, हेड एचआरबीपी, संतोष कुमार महतो, क्षेत्रीय सचिव, राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर संघ, आदर्श गुप्ता, मैनेजर एजुकेशन, टीएसएफ और खुशबू प्रजापति, मैनेजर एजुकेशन, टीएसएफ जमशेदपुर भी उपस्थित थे।
