लातेहार – बरवाडीह स्टेशन के बीच मुरी एक्सप्रेस में भीषण डाका

AJ डेस्क: सीआईसी सेक्शन के लातेहार व बरवाडीह रेलवे स्टेशन के बीच शनिवार की रात संबलपुर टाटानगर से जम्मू तवी जा रही 18309 मुरी एक्सप्रेस के एस 9 कोच में 8 से 10 अज्ञात अपराध कर्मियों ने हथियार के बल पर जमकर लूटपाट मचाई है। अपराधियों ने दहशत फैलाने लिए हवा में 5 से 6 चक्र फायरिंग भी की। घटना को अंजाम देने के बाद सभी अपराधी बरवाडीह स्टेशन से पहले चेन पुलिंग कर ट्रेन से उतर कर भाग गए।

 

 

स्टेशन अधिकारियों के अनुसार सभी अपराधी लातेहार स्टेशन से ही ट्रेन में सवार हुए थे। लातेहार से ट्रेन के खुलते ही अपराधियों ने एस 8 एवं एस 10 को जोड़ने वाली इंटरकनेक्ट स्थान पर अपना कब्जा जमा लिया। इस बीच उनमें से एक दूसरे गुट ने हवा में फायर कर यात्रियों से लूटपाट शुरू कर दी। बताया जाता है कि विरोध करने पर लाठी डंडे से मार कर करीब 8 यात्रियों घायल कर दिया है।

 

 

 

 

 

इनमें से तीन को सर पर चोट आई है। जानकारी के अनुसार रात करीब 12:45 में इस ट्रेन को डाल्टनगंज स्टेशन लाया गया। यहां यात्रियों को प्राथमिक चिकित्सा दी गई। बताया जाता है कि अपराधियों ने एक-एक कर सभी यात्रियों से बड़े ही आराम से लूटपाट की। इनमें से बहुत से यात्रियों का मोबाइल फोन, नगद और कीमती सामान भी लूट लिया गया है। इसके बाद ट्रेन के रुकते ही यात्रियों ने हंगामा मचाना शुरू कर दिया।

 

 

 

 

 

रेलवे सुरक्षा बल व राजकीय रेल पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंचकर यात्रियों को समझाने बुझाने का प्रयास कर रहे थे, लेकिन यात्री कुछ मानने को तैयार नहीं थे। बाद में मौके पर मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल से एक डाक्टर मौके पर पहुंचकर यात्रियों का प्राथमिक इलाज किया।

 

 

 

 

रेल पुलिस मामले में प्राथमिक दर्ज कर रही है। बता दे की इस क्षेत्र में काफी वर्षों के बाद ट्रेन में लूट की घटना को अंजाम दिया गया है। इस दौरान ट्रेन कई घंटे तक डालटेन गंज स्टेशन पर खड़ी रही।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »